फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rice and urea dumped for smuggling recovered

Siddharthnagar News: तस्करी के लिए डंप किया गया चावल व यूरिया बरामद

Fri, 06 Jun 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Rice and urea dumped for smuggling recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। एसडीएम राहुल सिंह व सीओ सुजीत कुमार राय ने बुधवार की देर रात सीमावर्ती क्षेत्र खुनुवां बाजार में एक घर में छापेमारी किया। छापेमारी घर एक कमरे में छिपाकर रखा 50 बोरी चावल व 20 बोरी यूरिया खाद बरामद किया। एसडीएम के निर्देश पर मकान मालिक तीजू गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वहां मौजूद महिला सहाना व कमलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
आपूर्ति निरीक्षक सतीश चंद्रा व कृषि अधिकारी द्वारा दो महिला व मकान मालिक के खिलाफ थाना शोहरतगढ़ में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। एसडीएम राहुल सिंह ने कहा कि इतनी भारी मात्रा में चावल और खाद को धीरे-धीरे डंप किया जा रहा था और इसे नेपाल को तस्करी के लिए करिअर को लगाया गया था कि सूचना मिलते ही बुधवार की रात दस बजे खुनुवां गांव में मकान मालिक तीजू गिरी के घर की तलाशी लेने पर 50 बोरी चावल व 20 बोरी यूरिया खाद बरामद किया गया है।
विज्ञापन

दो महिला व मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। सीओ सुजीत कुमार राय ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों से खाद्य पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए जवानों को निर्देश दिया गया है। छापेमारी के दौरान तहसीलदार अजय कुमार, सतीश चंद्रा,चौकी इंचार्ज खुनुवां सुधीर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed