फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Revolver missing; police now scrutinizing the guest list.

Siddharthnagar News: रिवॉल्वर गायब, अब मेहमानों की सूची खंगाल रही पुलिस

Wed, 10 Jun 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 10 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Revolver missing; police now scrutinizing the guest list.
घोसियारी। शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के मसैचा गांव में बरही संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने आए एक उपनिरीक्षक की लाइसेंसी रिवॉल्वर मंगलवार को रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए रिश्तेदारों के बारे में जानकारी ले रही है, जिससे यह बता चल सकें कि रिवॉल्वर किन हालात में गायब हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मसैचा गांव निवासी विजय कुमार सिंह वर्तमान में कुशीनगर जनपद के हाटा थाने में उपनिरीक्षक पद पर तैनात हैं। वह अपने परिवार में आयोजित बरही संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चार जून को अपने पैतृक गांव मसैचा आए थे। उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह के अनुसार, पांच जून को दोपहर लगभग दो बजे उन्होंने अपनी लाइसेंसी .32 बोर की रिवॉल्वर को घर के एक कमरे में अलमारी में रख दिया था। रिवॉल्वर में चार कारतूस भी लोड थे। उन्होंने बताया कि रिवॉल्वर रखने के बाद वह उसी कमरे में बने शौचालय में चले गए। उस समय अलमारी लॉक नहीं थी। शौचालय से लौटने के बाद वह पारिवारिक कार्यक्रम की व्यस्तताओं में जुट गए। सात जून को जब वह रिवॉल्वर की सफाई करने के लिए अलमारी के पास पहुंचे तो वहां से रिवॉल्वर गायब थी। काफी खोजबीन और पूछताछ के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के सदस्यों और कार्यक्रम में शामिल रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई लेकिन रिवॉल्वर के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। आखिर में उपनिरीक्षक ने सोमवार को शिवनगर डिडई थाने पहुंचकर मामले में तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में आए मेहमानों की सूची तैयार की जा रही, जिससे निष्कर्ष निकल सके। क्योंकि, जो कमरे के अंदर तक गया होगा, रिवॉल्वर वही ले जा सकता है। हालांकि, जांच के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि गंभीरता से जांच की जा रही है। कार्यक्रम में आए हुए सभी रिश्तेदारों की सूची मांगी गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed