{"_id":"667c7eb0e9c0905d26040854","slug":"revisednaib-tehsildar-accused-of-molesting-a-woman-by-entering-her-house-drunk-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119727-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संशोधित...नायब तहसीलदार पर नशे में घर में घुस कर महिला से छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संशोधित...नायब तहसीलदार पर नशे में घर में घुस कर महिला से छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन
बांसी कोतवाली क्षेत्र का मामला, महिला ने एसडीएम और कोतवाल को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग
नायब तहसीलदार ने आरोपों को निराधार बताया, तहसीलदार ने जांच कमेटी बनाने की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी।
बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने नायब तहसीलदार पर शराब के नशे में रात में घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला ने बुधवार को एसडीएम बांसी और कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला की शिकायत पर तहसीलदार ने कमेटी बनाकर आरोप की जांच कराने की बात कही है। वहीं, नायब तहसीलदार ने आरोप को निराधार बताया है।
मामले के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव महिला बुधवार सुबह बांसी तहसील पहुंची। एसडीएम की गैरमौजूदगी में तहसीलदार को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार बिंद्रेश गुप्ता मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे नशे में धुत होकर उनके घर पहुंचे। उन्होंने उससे उसके पति के बारे में पूछा। जब उसने पति के बाजार जाने की बात की तो उन्होंने तुरंत उसका हाथ पकड़ लिया और कहा कि मेरी बात मान लो नहीं तो जेसीबी से घर गिरवा देंगे। यह कहकर उन्होंने मेरे साथ छेड़खानी की।
वहीं, नायब तहसीलदार बिंद्रेश गुप्ता का कहना है कि मंगलवार को वह गांव में चक मार्ग की पैमाइश करवाने गए थे। इस दौरान लेखपाल ने बताया कुछ लोगों ने अवैध तरीके से भीठा की भूमि पर मकान बना लिया है। इस पर उन्होंने अतिक्रमण करने वालों से निर्माण हटाने को कहा। इससे नाराज होकर उनमें से एक परिवार की महिला ने यह फर्जी आरोप लगाया है। आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
विज्ञापन
महिला का शिकायती पत्र मिला है। जांच कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी की जांच रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र मणि त्रिपाठी, तहसीलदार बांसी