फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Revenue of Rs 1.10 lakh recovered, connection of six cut

Siddharthnagar News: एक लाख 10 हजार की राजस्व वसूली, छह का काटा कनेक्शन

Tue, 13 May 2025 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Revenue of Rs 1.10 lakh recovered, connection of six cut
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सकारपार। बांसी विद्युत केंद्र के अंतर्गत चिह्नित क्षेत्रों हॉटस्पॉट एरिया में बिजली चोरी रोकने और राजस्व बढ़ाने का अभियान मंगलवार को चलाया गया।
बिजली निगम के एसडीओ बांसी, दशरथ राम ने बताया कि अभियान के तहत जांच करने के लिए चार टीम गठित की गई है। इसमें चार गांव को हॉटस्पॉट चुना गया है। इसमें जीवा, नरही, सेखुई, देवरिया को शामिल किया गया है। टीम ने मंगलवार को जीवा गांव में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 85 कनेक्शनधारियों के बिजली कनेक्शन को चेक किया गया। इसमें छह लोगों के यहां कनेक्शन के बावजूद मीटर नहीं लगा था, उनके यहां मीटर लगवाने की कार्रवाई की गई। साथ ही छह लोगों के यहां नया कनेक्शन के साथ मीटर लगाया गया। वहीं 35 कनेक्शनधारक के यहां से 1.10 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। साथ ही 15 लोगों का कनेक्शन भी काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed