फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Complainant returned with assurances

फरियादी आश्वासन लेकर लौटे

Tue, 20 Sep 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 20 Sep 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Complainant returned with assurances
नौगढ़ तहसील दिवस में मौजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। मंगलवार को तहसील सभागार में एसडीएम अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें फरियादियों को निराश लौटना पड़ा उनके समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों से जल्द मामले के निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान  राजस्व के 10 पुलिस, 5 विकास 8 अन्य 20 समेत कुल 43 मामलों में मात्र एक राजस्व के मामले का निस्तारण मौके पर हो सका।
विज्ञापन

अन्य सभी मामलों के निस्तारण के लिए एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर समस्या समाधान कराने का निर्देश दिया। चोड़ार गांव निवासी रामदास ने बताया कि वर्ष 2015 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गलत जनगणना रिपोर्ट के कारण हमारा गांव अनुसूचित हो गया। इस कारण प्रधान पद का चुनाव हमारे ग्राम सभा में नहीं हुआ। इसको सही कर चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रार्थना दिया है।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ के अंबेडकरनगर निवासी वहीदुन्निसा 18 माह से व वार्ड नंबर नौ आर्यनगर निवासी संगीता देवी, शबनम ने विगत एक वर्षों से विद्युत बिल न मिलने के समस्या समाधान का प्रार्थना पत्र दिया। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेंद्र कपूर, सीओ सुनील कुमार सिंह, तहसीलदार मंजूर अहमद, बीईओ गोपाल मिश्र, सीडीपीओ संजय सिंह, बढनी गौरीषंकर यादव, ओमप्रकाश एसओ मिश्रौलिया रवि राय, एसओ मानवेंद्र प्रताप सिंह, धनेश्वरी लाल, रवि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज। डुमरियागंज में मंगलवार को एसडीएम की गैर मौजूदगी में सीओ जटाशंकर राव की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में त्वरित न्याय की आस में आए फरियादियों को बिना समस्या समाधान के ही बैरंग लौटना पड़ा। कुल 38 मामलों में से महज दो मामले का ही मौके पर निस्तारण हुआ। विकास के 10, राजस्व के 7, शिक्षा के 3, पुलिस के 6 व अन्य विभागों से जुड़े 12 मामले आए। मौके पर पुलिस और अन्य विभाग के एक-एक मामले का ही निस्तारण हो सका।
इस दौरान नायब तहसीलदार शिरीष त्रिपाठी, एसओ गोपालजी यादव, रितेष कौशल, मनीराम वर्मा आदि मौजूद रहे। 
इटवा। तहसील सभागार में मंगलवार को तहसीलदार मेवालाल की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से कुल 18 मामले आए जिसमें मौके पर मात्र 1 मामले का निस्तारण हो सका। आपूर्ति विभाग से 3, राजस्व विभाग से 2, विद्युत विभागों विकास विभाग से 8 व पुलिस विभाग से 3 मामले आए। जिसमें मौके पर राजस्व विभाग का मात्र एक मामले का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर सीओ डीएन त्रिपाठी, इटवा थानाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर ओमप्रकाश चौबे, सीडीपीओ इटवा मंजू लता, बीडीओ इटवा आशेक कुमार, क्षेत्रीय आपूर्ति अधिकारी अमरजीत वैश्य आदि मौजूद रहे।

सिद्धार्थनगर। नौगढ़ तहसील में मंगलवार को सीओ सदर मोहम्मद अकमल खां की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 19 मामले प्रस्तुत हुए। जिसमें मौके पर एक का निस्तारण हो सका। सीओ ने संबंधित विभाग के कर्मचारियों से एक सप्ताह के भीतर समस्याओं निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान राजस्व का एक, पुलिस तीन, विकास एक, शिक्षा एक, समाज कल्याण तीन अन्य 10 मामले प्रस्तुत हुए। इसमें सभी के जल्द निस्तारण के निर्देश दिया गया। इस दौरान एसओ उसका रामसिंहान सिंह, एसआई हुसैन अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed