फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   result not given by school

अंकपत्र के लिए बीआरसी पहुंचे अभिभावक और बच्चे

Mon, 04 Apr 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
result not given by school
उसका बाजार बीआरसी पर अंकपत्र के लिए पहुंचे मेहदिया के ग्रामीण। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अंकपत्र के लिए बीआरसी पहुंचे अभिभावक और बच्चे
विज्ञापन

- उसका क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगाधरपुर मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगाधरपुर के बच्चों व अभिभावक विद्यालय पर अंकपत्र न मिलने से नाराज होकर सोमवार को उसका बीआरसी कार्यालय पहुंच गए। यहां बीईओ के न होने के कारण नारागजी व्यक्त की और नारेबाजी की। अभिभावक चेतावनी दिए कि अगर जल्द अंकपत्र नहीं मिला तो वह जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

पूर्व ग्राम प्रधान रामवृक्ष की अगुवाई के बच्चों व अभिभावक इस वर्ष व पिछले वर्ष का विद्यालय द्वारा अंकपत्र न दिए जाने से परेशान होकर उसका कस्बा में स्थित बीएसरसी कार्यालय पर पहुंचे। वहां पर केवल कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित मिले। बताया कि बीईओ स्कूल चलो अभियान की रैली में प्रतिभाग करने जोगिया गए हैं। कुछ देर विरोध प्रदर्शन कर वापस चले गए। पिछले वर्ष कक्षा आठ उत्तीर्ण हुई सुमन व अनीता ने बताया कि स्कूल से अंकपत्र नहीं दिया जा रहा है। इस कारण कक्षा नौ में प्रवेश नहीं ले सके हैं। इस वर्ष भी अप्रैल माह में प्रवेश होना है, लेकिन स्कूल से अंकपत्र नहीं दिया जा रहा है। इस वर्ष कक्षा आठ की छात्रा रिंकी ने बताया कि हमें भी स्कूल द्वारा अंकपत्र नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे पूर्व ग्राम प्रधान रामवृक्ष ने बताया कि स्कूल द्वारा बच्चों को अंक पत्र व स्थानांतरण प्रमाणपत्र नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा हैं कि यदि जल्द अंकपत्र नहीं मिला तो सामूहिक रूप से डीएम कार्यालय जाकर शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed