फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Responsibilities outlined to 'Poshan Sakhis' at the meeting.

Siddharthnagar News: बैठक में पोषण सखियों को बताई जिम्मेदारी

Wed, 29 Jul 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 29 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Responsibilities outlined to 'Poshan Sakhis' at the meeting.
भवानीगंज। डुमरियागंज ब्लाॅक सभागार कक्ष में मंगलवार को पोषण सखी बैठक हुई। इस दौरान क्षेत्र की सभी पोषण सखियों को उनके दायित्वों की जानकारी दी गई। उन्हें कुपोषण उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक में स्टेट ट्रेनर शिव कुमार सिंह ने कहा कि पोषण सखियों के कार्य में पुनः भागीदारी से क्षेत्र में पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले पोषक क्षेत्रों में बच्चों का वजन मापकर उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों में दाखिला दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन

साथ ही, बच्चों को मिलने वाले पोषण लाभ और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में माता-पिता को जागरूक करने पर जोर दिया गया। पोषण सखियों को गृह भ्रमण के दौरान कुपोषित बच्चों की पहचान करनी है और जरूरतमंद बच्चों को बेहतर इलाज के लिए एमटीसी (माल्न्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर) भेजना होगा, जहां सरकार की ओर से निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed