{"_id":"58ed09734f1c1b462dcf65af","slug":"resolve-all-complaints-to-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 तक निस्तारित करें सभी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 तक निस्तारित करें सभी शिकायतें
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 11 Apr 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन में बैठक के दौरान अफसरों को निर्देशित करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। आईजीआरएस के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विभागों की प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक विकास भवन सभाकक्ष में डीएम सूर्यपाल गंगवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस दौरान डीएम ने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नसीम अहमद से विभागवार लंबित शिकायतों की जानकारी प्राप्त की और 13 अप्रैल तक उन शिकायतों के निस्तारण का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि यदि शिकायतों के निस्तारण की कार्रवाई अधूरी पाई जाएगी तो संबंधित विभाग के अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों को सभी विभागाध्यक्ष प्रतिदिन कंप्यूटर पर देख लें और उसका निस्तारण उसी दिन करा दिया जाए, जिससे कोई प्रकरण लंबित न रहे। डीएम ने बैठक में उपस्थित सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि अपने तहसीलों में 20 ऐसे लेखपालों का चयन करें जिन्हें कम्प्यूटर चलाने का अच्छा ज्ञान हो।
उन लेखपालों को लैपटाप उपलब्ध कराकर उन्हें गेहूं क्रय केंद्रों पर तैनात कर दिया जाए। गेहूं क्रय केंद्रों पर लेखपालों द्वारा अपने लैपटाप के माध्यम से किसानों द्वारा विक्रय किए गए गेहूं की फीडिंग करेंगे। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक डीपी सिंह, डीडीओ सुदामा प्रसाद, लीड बैंक अधिकरी कल्पनाथ, डीएसओ देवमणि मिश्रा के अलावा सभी तहसीलों के एसडीएम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।