{"_id":"619294327c5a3203e96877d9","slug":"researchers-will-get-facility-from-buddha-theme-park-siddharthnagar-news-gkp416452921","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्धा थीम पार्क से शोधार्थियों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्धा थीम पार्क से शोधार्थियों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुद्धा थीम पार्क से शोधार्थियों को मिलेगी सुविधा
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु में निर्माणाधीन बुद्धा थीम पार्क का कार्य पूर्ण होने पर देसी-विदेशी पर्यटकों के अलावा शोध छात्र-छात्राओं को मदद मिलेगी। पर्यटन विभाग की ओर से सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर के सामने बुद्धा थीम पार्क बनाया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के अनुसार 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
इस पार्क में भगवान बुद्ध से संबंधित छह सौ वर्षों के स्वर्णिम इतिहास के तथ्य एवं चित्र प्राप्त होंगे। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध केंद्र बनाया गया है, जबकि प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग है। शोध करने वाले छात्र-छात्राओं को यहां पर्याप्त अवसर प्राप्त होगा। यहां आने वाले पर्यटक भगवान बुद्ध के जीवन से परिचित हो सकेंगे। माना जा रहा है कि इस पार्क का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद नेपाल के लुंबिनी में आने वाले विदेशी पर्यटक इससे आकर्षित होंगे। प्राचीन इतिहास विभाग की एसोसिएट प्रो. डॉ. नीता यादव ने बताया कि बुद्धा थीम पार्क बनने के बाद यहां शोधार्थियों को शोध करने में सुविधा मिलेगी, क्योंकि केंद्र में तथ्य परक ज्ञान प्राप्त होगा। आम आदमी के लिए भी यह केंद्र ज्ञानार्जन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
31.60 करोड़ रुपये का है प्रोजेक्ट
जिला पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ. मोहम्मद मकबूल अहमद ने बताया कि स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत कपिलवस्तु में 46 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ है, जिसमें बुद्धा थीम पार्क भी है। बुद्धा थीम पार्क 31.60 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। इसके अंतर्गत बुद्धा थीम पार्क, आर्ट गैलरी, फूड प्लाजा एवं यात्री सहायता केंद्र बनाया जा रहा है। पार्क में एक साथ 1200 लोग बैठ सकेंगे, जहां डिजिटल माध्यम से भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े चित्र एवं तथ्य दिखाए जाएंगे। इसमें छह ईसा पूर्व से सम्राट अशोक के काल यानी पहली शताब्दी तक के तथ्यों को प्रदर्शित करने की संभावना है। इसी के अंतर्गत लाइट एंड साउंड शो भी होगा। थीम पार्क के लिए 19.72 करोड़ रुपये का भुगतान हो गया है। 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। कार्यदायी संस्था को 31 दिसंबर तक कार्य पूर्ण करना है। उसके बाद उद्घाटन होगा।