फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Research team surveyed major wetlands of the district

Siddharthnagar News: शोध टीम ने जनपद की प्रमुख आद्र भूमियों का किया सर्वेक्षण

Wed, 16 Oct 2024 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Research team surveyed major wetlands of the district
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के वनस्पति विभाग के संयुक्त आचार्य डॉ. आशुतोष कुमार वर्मा एवं उनकी शोध टीम ने जनपद की प्रमुख आर्द्र भूमियों सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण में पाया कि जिले की पांच से अधिक आद्र भूमि अंतरराष्ट्रीय महत्व की हो सकती हैं।
विज्ञापन

प्रारंभिक अध्ययनों से पता चला है कि ये आर्द्र भूमि आर्थिक, पारिस्थितिकी रूप से महत्वपूर्ण पौधों व जंतु प्रजातियां के संरक्षक के रूप में कार्य कर रही हैं। सर्वेक्षण की गई आर्द्रभूमियों में भारत-नेपाल सीमा के पास मौजूद बजहा सागर और मझोली सागर आर्द्रभूमि के ‘रामसर साइट’ बनने की संभावना काफी प्रबल है। भौगोलिक स्थिति, जैव विविधता, प्रवासी पक्षियों की उपस्थिति आदि इन दोनों स्थानों को उपरोक्त संबंध में अधिक आशावान बनाता है।
विज्ञापन

वर्तमान में भारत में 85 रामसर साइट है, जिसमें से 10 उत्तर प्रदेश में हैं। विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि सिद्धार्थनगर की प्रमुख आर्द्रभूमियों का ‘रामसर मानकों’ पर वैज्ञानिक रूप से मूल्यांकन करने की तत्काल आवश्यकता है। यदि किसी आर्द्रभूमि को ‘रामसर साइट’ का दर्जा मिलता है, तो यह जैव विविधता संरक्षण, पारिस्थितिकी पर्यटन के साथ-साथ आकांक्षी जिले को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाने में सहायक होगा। इस संदर्भ में आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन से भी संपर्क किया जाएगा। संवादत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed