फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rescue work done at cutting sites before flood: DM

बाढ़ से पहले कराए कटान स्थलों पर बचाव कार्य : डीएम

Thu, 27 Apr 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 27 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rescue work done at cutting sites before flood: DM
जोगिया क्षेत्र के लखनापार- बैदौला बांध का निरीक्षण करते डीएम संजीव रंजन, सीडीओ जयेंद्र कुमार। 
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी संजीव रंजन तथा मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने जोगिया क्षेत्र के लखनापार-बैदौला तटबंध पर बाढ़ सुरक्षा के लिए कराये जा रहे परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने मौके पर मौजूद ड्रेनेज खंड के अधिकारियों को बाढ़ से पहले कटान स्थलों पर बचाव कार्य कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने शोहरतगढ़ तहसील में ग्राम नकाही के पास पिछले वर्ष बाढ़ में क्षतिग्रस्त लखनापार बैदौला तटबंध के किमी 28.400 से 28.700 के मध्य मरम्मत एवं कट भरने के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां अक्टूबर 2022 में बूढी राप्ती नदी में आयी भीषण बाढ़ से नदी के उच्चतम जलस्तर से लगभग दो फीट तक ऊपर बहने से ग्राम नकाही के पास लखनापार बैदौला तटबंध लगभग 110 मीटर की लंबाई में कट गया था। उस कट को भरने एवं क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मत के लिए ड्रेनेज खंड ने 70.83 लाख रुपये लागत की परियोजना बनाकर भेजे प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड आरके नेहरा ने बताया कि ऑनलाइन ई-टेंडर कराते हुए कार्य आवंटित कराया गया है। डीएम व सीडीओ नौगढ़ तहसील में ग्राम जोगिया के पास भी लखनापार-बैदौला तटबंध के किमी 5.100 से 5.700 के मध्य कराए जा रहे बाद सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर सहायक अभियंता चंद्रशेखर शर्मा, अवर अभियंता राजीव लोचन वर्मा, मुनीब कुमार व संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed