{"_id":"6261929b1539386b335c4543","slug":"repostmartem-of-dead-body-siddharthnagar-news-gkp434171984","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र से निकाली गई लाश, दोबारा हुआ पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र से निकाली गई लाश, दोबारा हुआ पोस्टमार्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब्र से निकाली गई लाश, दोबारा हुआ पोस्टमार्टम
परसा। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौली गांव में बालक की हत्या का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं होने पर बृहस्पतिवार को दोबारा पोस्टमार्टम किया गया। जिलाधिकारी के आदेश से तीन चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम की। एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में शव कब्र से निकाला गया।
बैदौली गांव निवासी सूर्यप्रकाश तिवारी (11) पुत्र प्रकाश चंद्र तिवारी का शव शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बगुलहवा गांव के पास बानगंगा नदी के किनारे गड्ढा से बरामद हुई थी। परिजनों के संदेह पर पुलिस ने गांव के ही दूर के रिश्तेदार दुर्गेंश को गिरफ्तार किया और कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल ली। पोस्टमार्टम के बाद शव को मंगलवार शाम को गांव के समीप ही दफना दिया गया। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं होने पर परिवार के लोग सवाल उठाने लगे। पुलिस भी रिपोर्ट आने के बाद हैरान हो गई। प्रथम दृष्टया सारे साक्ष्य हत्या के मिले और आरोपित ने भी हत्या की बात स्वीकार की थी। एसओ शोहरतगढ़ जयप्रकाश दुबे ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की बात अधिकारियों के समक्ष रखी। जिलाधिकारी संजीव रंजन आदेश पर पुन: पोस्टमार्टम के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई। बृहस्पतिवार को शोहरतगढ़ एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव व सीओ हरिश्चंद्र की मौजूदगी में सूर्यप्रकाश का शव कब्र से निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद पुन: शव को दफना दिया गया। इस मौके पर शोहरतगढ़ एसओ जयप्रकाश दूबे, एसएसआई मनोज श्रीवास्तव, हरिओम कुशवाहा, सुनील दूबे व वंदना आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे। एसओ शोहरतगढ़ जयप्रकाश दुबे ने बताया कि दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।