फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Report of 99 people in the district came Kovid positive

जिले में 99 लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई

Mon, 24 Jan 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Report of 99 people in the district came Kovid positive
जिले में 99 लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में 99 और लोग कोरोना संक्रमित मिले। सोमवार को इनकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन्हें होम आइसोलेट करा दिया। साथ ही इनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
वहीं दूसरी ओर, जिले में पहले से संक्रमित 90 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। वे स्वस्थ हो गए। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ रही है। प्रतिदिन संक्रमित मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के 29 कोरोना संक्रमित मिले। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में 24 संक्रमित मिले।
विज्ञापन

मिठवल ब्लॉक क्षेत्र में 22 संक्रमित मिले। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र में पांच संक्रमित पाए गए। खुनियांव क्षेत्र में तीन संक्रमित मिले। बर्डपुर क्षेत्र में दो संक्रमित मिले। जोगिया क्षेत्र में तीन संक्रमित मिले। उसका क्षेत्र में चार संक्रमित मिले। बढ़नी और इटवा क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोहरतगढ़ क्षेत्र में दो संक्रमित मिले। इसके अलावा तीन अन्य संक्रमित मिले। इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को 99 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद सभी को होम आइसोलेट कराया गया है। उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed