फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   rent on the way a office

Siddharthnagar News: किराए के जर्जर मकान में चल रही साधन सहकारी समिति बेल्टीकर

Sat, 06 May 2023 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
rent on the way a office
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक के बेल्टीकर का साधन सहकारी भवन किराए के भवन में संचालित हो रहा है। भवन का लंबे समय से मरम्मत न होने से पूरी तरह जर्जर हो गया है और प्लास्टर छूटकर गिर रही है। जान खतरे में डालकर लोग रहने का मजबूर हैं।
विज्ञापन

दो वर्ष से किराए के मकान में चल रही साधन सहकारी समिति बेल्टीकर का मुख्य भवन इतना जर्जर हो गया है कि भवन कभी भी गिर सकता है। जबकि किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए कर्मचारी इसी जर्जर भवन में बैठते हैं। बताया जाता है कि भवन करीब 50 वर्ष पुराना है। बीते पांच वर्ष से मरम्मत का कार्य नहीं हुआ है। इससे भवन की स्थिति और खराब होती जा रही है। भवन को चुनाव के दौरान बूथ भी बनाया जाता है, लेकिन जिम्मेदार इसकी मरम्मत के प्रति ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी अमरीश यादव ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में भवन का किसी प्रकार का मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। धन मिलते ही नए भवन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed