फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Remembering the sacrifice of immortal martyrs

अमर शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान

Fri, 17 Dec 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Remembering the sacrifice of immortal martyrs
तिरंगा यात्रा में शामिल विद्यार्थी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भारत के स्वाधीनता आजादी का 75 वर्ष पूर्ण होने पर जन-जन को भारतवर्ष के गौरव व बलिदानियों से अवगत कराने के लिए शुक्रवार अमृत महोत्सव समिति की ओर से रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार से पेट्रोल पंप सिद्धार्थ तिराहा होते हुए श्री सिंहेश्वरी देवी मंदिर तक अमर शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान, भारत माता की जय व वंदे मातरम के उद्घोष के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।
रैली निकलने के बाद नगर देश भक्तिमय हो गया। नगर के रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज से निकली रैली पेट्रोल पंप होते हुए नगर में पहुंची। इस दौरान तिरंगा लिए बच्चे भारत माता की जयघोष करे रहे थे। तिरंगा यात्रा सिद्धार्थ तिराहा होते हुए सिंहेश्वरी मंदिर तक गई। यहां से वापस विद्यालय पर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस दौरान भारत माता आरती व वंदे मातरम कार्यक्रम के पश्चात तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिद्धार्थनगर के विभाग प्रचारक तुलसीराम, प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी, नगर प्रचारक विनय, विद्यालय के समस्त आचार्य सहित लगभग एक हजार से अधिक लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिसंबर को निकलेगी तिरंगा यात्रा
ढेबरुआ। अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा 20 दिसंबर को निकलेगा। यह यात्रा दो किलोमीटर तक जाएगी। विश्व हिंदू परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष अजय प्रताप ने बताया कि तिरंगा यात्रा पब्लिक सिटी मांटेसरी जूनियर हाईस्कूल दुधवनिया खुर्द से ढेकहरी बुजुर्ग, ठाकुरद्वारा मंदिर तक जाएगा और फिर वापस दुधवनिया खुर्द में समापन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed