{"_id":"5d62c3868ebc3e93d10077ae","slug":"religious-place-was-development-siddharthnagar-news-gkp3189409113","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगी सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होंगे धार्मिक स्थल
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद पर्यटन विभाग ने मांगा प्रस्ताव
जनपद के विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक स्थल चिह्नित
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। प्रदेश सरकार सूबे के हर विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक धार्मिक स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद पर्यटन विभाग ने सभी जिलों से प्रस्ताव मांगा है। सिद्धार्थनगर में विभाग ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक-एक धार्मिक स्थलों को चिह्नित करते हुए प्रस्ताव भेजने की कवायद में जुट गया है।
प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनने के बाद से हर क्षेत्र में विकास के साथ ही अब धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री की ओर से बीते 24 जुलाई को की गई घोषणा के तहत प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत एक पर्यटन केंद्र को विकसित किया जाएगा। इसके लिए विशेषकर धार्मिक स्थलों को चिह्नित करने की योजना है।
पर्यटन विभाग इस कार्य के लिए नोडल विभाग होगा। योजना का वित्तीय पोषण विभिन्न स्रोतों यथा पर्यटन विभाग, विधायक निधि, सीएसआर आदि द्वारा सम्मिलित रूप से किया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसचिव अजय कुमार ओझा की ओर से भेजे गए पत्र में जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में प्रस्ताव भेजने की अपेक्षा की गई है। रिपोर्ट तैयार करने के लिए प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को भी पत्र लिखा है। पत्र मिलने के बाद पर्यटन विभाग ने कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन
इन मंदिरों का होगा पर्यटन विकास
कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में प्रसिद्ध योगमाया मंदिर जोगिया उदयपुर, शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पल्टादेवी मंदिर, बांसी विधानसभा क्षेत्र में मूजडीह स्थित काली मंदिर, डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में वटवासिनी मंदिर गालापुर, इटवा विधानसभा क्षेत्र में कटेश्वरनाथ मंदिर को चिह्नित किया गया है। इन स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल की जा रही है।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत एक पर्यटन केंद्र को विकसित करने के लिए मांगे गए प्रस्ताव के तहत प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कराकर निदेशालय भेज दिया जाएगा। इसके बाद अग्रिम निर्देश मिलने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
-डॉ. अरविंद कुमार राय, क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी