फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Burglary committed after breaking open the door of a locked house; belongings found scattered inside

Siddharthnagar News: बंद मकान का दरवाजा तोड़कर चोरी, घर में बिखरा मिला सामान

Wed, 21 Oct 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 21 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Burglary committed after breaking open the door of a locked house; belongings found scattered inside
बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र के मंगल बाजार स्थित अकबरनगर वार्ड में बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाया। सोमवार रात मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने पूरे घर को खंगाल डाला। मंगलवार सुबह दशहरा के अवसर पर सफाई करने पहुंचे परिजन को वारदात की जानकारी हुई।
विज्ञापन

घर के अंदर सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी चोरी गए सामान और नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, व्यापारी सोनू जायसवाल का परिवार पिछले कुछ वर्षों से सीओ आवास के सामने राप्तीनगर वार्ड स्थित अपने दूसरे मकान में रह रहा है। अकबरनगर स्थित मकान में नीचे दुकान और ऊपर आवास है। लंबे समय से बंद पड़े इस मकान को चोरों ने निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दशहरा के अवसर पर परिवार के लोग मकान की सफाई करने पहुंचे तो पीछे का दरवाजा टूटा मिला। अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था। जानकारी मिलते ही कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed