{"_id":"6a4818aa52a1b85804067b9d","slug":"relief-mugling-narayanghat-highway-connecting-kathmandu-reopened-after-10-hours-siddharthnagar-news-c-206-1-mhg1034-180481-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : 10 घंटे बाद खुला काठमांडो को जोड़ने वाला मुगलिंग-नारायणघाट हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : 10 घंटे बाद खुला काठमांडो को जोड़ने वाला मुगलिंग-नारायणघाट हाईवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूस्खलन से ठप हुआ था काठमांडो जाने वाला प्रमुख मार्ग, अब दोनों ओर से आवागमन बहाल
सोनौली। नेपाल की राजधानी काठमांडो को जोड़ने वाले प्रमुख मुगलिंग-नारायणघाट राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह हुए भूस्खलन के कारण करीब 10 घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़क से मलबा हटाने के बाद देर शाम पहले एक लेन से और बाद में दोनों ओर से वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया गया। इसके बाद मार्ग पर फंसे सैकड़ों वाहन सुरक्षित निकले।
चितवन जिले के इच्छाकामना ग्रामीण नगरपालिका-6 स्थित पानीधारा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11:40 बजे भारी वर्षा के बीच भूस्खलन होने से मुगलिंग-नारायणघाट सड़क खंड पूरी तरह बंद हो गया। इसके चलते मुगलिंग, नारायणघाट और काठमांडो की ओर जाने वाले हजारों यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नेपाल पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का अभियान चलाया। करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। पहले एक लेन से वाहनों को निकाला गया, फिर स्थिति सामान्य होने पर दोनों ओर से आवागमन शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
डीएसपी रामेश्वर पौडेल ने बताया कि राजमार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण यात्रियों से अपनी निर्धारित लेन में ही वाहन चलाने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन 10 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। जिला प्रशासन ने भी यात्रियों से यातायात नियमों का पालन करने और आवश्यक होने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।