{"_id":"68c4650af0c687689b00123e","slug":"relief-from-rain-in-the-morning-heat-increased-due-to-strong-sunlight-during-the-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-144523-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सुबह बरसात से राहत, दिन में तेज धूप से बढ़ गई गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सुबह बरसात से राहत, दिन में तेज धूप से बढ़ गई गर्मी
Fri, 12 Sep 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बरसात से बृहस्पतिवार को मिली राहत के बाद शुक्रवार को पूरे दिन खिला तेज धूप से लोगों को गर्मी से परेशानी उठानी पड़ी। जबकि मौसम विभाग के अनुसार बरसात होने की संभावना हैं।
बृहस्पतिवार की सुबह से लेकर शुक्रवार की सुबह तक बरसात होता रहा। लेकिन करीब 10 बजे के बाद से बरसात बंद हो गई। जिससे थोड़ी ही देर में तेज धूप खिल गया। धूप खिलने से गर्मी बढ़ने लगी। दोपहर तक तेज धूप से लोग पसीने से तरबतर होने लगे। घरों में भी उमस बढ़ने लगी। जिससे कूलर पंखा भी गर्मी से राहत नहीं दे पा रही थी। बढ़ती गर्मी व उमस से सड़को पर पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा। वहीं गर्मी बढ़ने से ठंडी वस्तुओं की दुकानों पर काफी भीड़ रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री उछाल भरकर 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री पर पहुंच गय। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून का प्रभाव कम होने के कारण मौसम में यह उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। हालांकि अभी मानसून के फिर से सक्रिय होने के कारण सप्ताह भर तक बारिश होने की संभावना बरकरार है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। चमक-गरज और तेज गति से हवा चलने के भी आसार बने हुए हैं।