{"_id":"687409ca615d45a20307943e","slug":"red-caught-in-rahuls-spin-blue-won-the-match-by-two-wickets-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-141074-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राहुल की फिरकी में फंसा रेड, दो विकेट से ब्लू ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राहुल की फिरकी में फंसा रेड, दो विकेट से ब्लू ने जीता मुकाबला
विज्ञापन
-सिद्धार्थनगर रेड व ब्लू के बीच खेला गया एक दिवसीय मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को सिद्धार्थनगर-रेड व ब्लू के बीच में एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें सिद्धार्थनगर-ब्लू ने रेड को दो विकेट से हरा दिया। प्रतियोगिता में शानदार गेंदबाजी करते हुए राहुल ने चार विकेट चटकाए। इससे उसे मैन आफ द मैच चुना गया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिद्धार्थनगर-रेड ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 124 रन बनाए। इसमें शब्बीर रजा ने 58 रन, सौरभ ने 13 रन व विशाल ने 11 रन बनाए। सिद्धार्थनगर-ब्लू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राहुल ने चार विकेट और शिवकुमार व आशीष ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सिद्धार्थनगर-ब्लू की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें आयुष पांडेय ने 45 रन, प्रकाश ने 43 रन व धीरज ने सात रन बनाए। सिद्धार्थनगर-रेड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए यश मिश्रा ने चार विकेट, सत्यम ने दो विकेट और शब्बीर रजा व आयुष ने एक-एक विकेट चटकाए। इस दौरान विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी मौजूद रहे।