फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   recruiting for contract prahari

अनुबंधित प्रहरियों का भर्ती अभियान प्रारंभ

Wed, 29 Mar 2017 10:55 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 29 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
recruiting for contract prahari
भती - फोटो : amarujala
कपिलवस्तु। 
विज्ञापन

निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए मधेसी जिलों में अनुबंधित प्रहरी के लिए भर्ती अभियान प्रारंभ हुआ है। 75 दिन की ड्यूटी के लिए इन प्रहरियों को 52,000 नेपाली रुपये का भुगतान किया जाएगा। अनुबंधित प्रहरी के लिए आवेदन करने वालों में युवतियों की संख्या अधिक है। कपिलवस्तु जिले में अब तक 1600 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिनकी जांच-पड़ताल की जा रही है।


मधेस जिलों में बढ़ी बेरोजगारी के चलते युवाओं का पलायन तेजी पर है। निकाय चुनाव में एक सीमित समय के लिए इन्हें रोजगार की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। नेपाल सरकार ने निकाय चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए अनुबंधित प्रहरियों का भर्ती अभियान प्रारंभ किया है। मधेस जिलों में यह भर्ती अभियान इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां निकाय चुनाव के विरोध में आंदोलन चल रहा है। ऐसे में अगर मधेस के युवा प्रहरी के रूप में मुस्तैद होते हैं तो आंदोलन की धार को कुंद किया जा सकता है। इन प्रहरियों को अनुबंध के आधार पर कुल 75 दिन के लिए नौकरी दी जाएगी। एवज में 16,000 रुपये मासिक तथा भोजन भत्ते के रूप में पांच हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। 75 दिनों की नौकरी के बदले 52,000 रुपये की धनराशि अनुबंधित प्रहरियों को मिलेगी। प्रहरी बनने को लेकर युवतियों में भी खासा रुझान है। कपिलवस्तु जिले से प्राप्त 1600 आवेदनों में से 300 से अधिक आवेदन लड़कियों के हैं। कपिलवस्तु के अलावा यह भर्ती अभियान रूपनदेही, नवलपरासी, बारा, पर्सा, धनुषा, सर्लाही, महोत्तरी और रौतहट में भी प्रारंभ हुआ है। कपिलवस्तु के प्रहरी प्रमुख भोजगंग शाह ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की जांच-पड़ताल के बाद अनुबंधित प्रहरियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed