{"_id":"66a9536bdba0d143740db824","slug":"recovery-of-rs-83-thousand-connection-of-14-people-cut-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-121688-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 83 हजार की वसूली, 14 लोगों का काटा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 83 हजार की वसूली, 14 लोगों का काटा कनेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
-विद्युत विभाग ने बिस्कोहर क्षेत्र में चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। विद्युत विभाग की टीम ने मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुड्ढी खास व मूसा में राजस्व वसूली शिविर लगाकर 55 विद्युत उपभोक्ताओं से 83 हजार रुपये बकाया वसूल किया। 10 हजार से अधिक के 14 बकाएदारों का बिल न जमा होने की दशा में उनका कनेक्शन काट दिया। जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता ने बताया कि कुछ ऐसे भी उपभोक्ता हैं जो कनेक्शन लेने के बाद से आज तक विद्युत बिल नहीं जमा किए हैं, ऐसे लोगों को टारगेट करके चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कैंप आयोजित करके किसी के बिजली बिल में कोई गड़बड़ी है तो उसे दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समय से बकाया बिलों का भुगतान करें। इस अवसर पर कैशियर अजय त्यागी, राकेश चौधरी, प्रगट यादव, राम केवल यादव व अन्य मौजूद रहे।