फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Real siblings secured place in district's top 10 list in high school

Siddharthnagar News: हाईस्कूल में जनपद के टॉप-10 टेन सूची में सगे भाई-बहन लाए स्थान

Sun, 27 Apr 2025 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Real siblings secured place in district's top 10 list in high school
- डॉक्टर और इंजीनियर बनना है सिसहनिया निवासी इस भाई-बहन का सपना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार। दूर दृष्टि... कड़ी मेहनत... पक्का इरादा हो तो सफलता आपके कदम चूमेगी। यह पंक्तियां यूपी बोर्ड की कक्षा 10 के छात्र सगे भाई-बहन रुद्रेश एवं अंशिका ने जनपद के टॉप-10 सूची में शामिल होकर कर दिखाया है। इन दोनों ने गरीबी और अभाव को पीछे छोड़कर कड़ी मेहनत से उम्मीदें तो जगाया है, सपनों को नए पंख दिए हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार दोपहर जारी किया गया। इसमें क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग स्थित सिसहनीया गांव के ब्रह्मा नंद उपाध्याय (रिंकू) के पुत्र रुद्रेश 94 प्रतिशत एवं अंशिका 93.33 प्रतिशत अंक हासिल कर दोनों सगे भाई-बहन ने जनपद के टॉप-10 सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है। इस सफलता से परिवार के साथ पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। लोग दोनों बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों भाई-बहन जोखना देवी इंटर कॉलेज मंझरिया खेसरहा के विद्यार्थी हैं। प्रारंभिक से उन्होंने जोखना देवी इंटर कॉलेज मंझरिया ख़ेसरहा से शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि कभी कोचिंग का सहारा नहीं लिया है। स्कूल से आने के बाद घर पर सात से आठ घंटे पढ़ाई की। रुद्रेश ने बताया कि वह जेईई मेंस एवं जेईई एडवांस की तैयारी करेंगे। अंशिका ने कहा कि हमें नीट की तैयारी करनी है, और डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करनी है। पिता रिंकू उपाध्याय खेती करते हैं , वहीं माता अनुपम उपाध्याय गृहणी हैं। वे इस सफलता का श्रेय माता-पिता, दादी एवं गुरुजनों देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सुखदेव उपाध्याय, अष्टभुजा उपाध्याय, दीपक मिश्र, सुनील पांडेय, सौरभ पांडेय, सुशील मिश्र, मल्लू उपाध्याय, विपिन मिश्र, गिरजा पति उपाध्याय आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed