फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Readymade garments in demand due to wedding season, sales on the rise

Siddharthnagar News: सहालग के मद्देनजर रेडीमेड कपड़ों की मांग, तेजी पर बिक्री

Wed, 12 Nov 2025 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Readymade garments in demand due to wedding season, sales on the rise
दुल्हन को राजस्थानी लहंगा, दूल्हे की पसंद जोधपुरी पोशाक
विज्ञापन

1500 से 25000 की रेंज में दुकानों पर आकर्षक परिधान
महराजगंज। सहालग की आमद देख वस्त्र कारोबारियों ने नई रेंज के कपड़ों से दुकानों का आकर्षण बढ़ाया है। मौसम को देखते हुए सहालग के कपड़ों की डिमांड इन दिनों देखी जा रही। शादी विवाह वाले घरों में कपड़ों की खरीद तेजी पर है। दुकानदारों के मुताबिक सहालग में दुल्हन के लिए राजस्थानी सिल्क के लहंगे तो दूल्हे राजा के लिए लोग जोधपुरी पोशाक अधिक पसंद कर रहे जिसकी कीमत 1500 से 25 हजार की रेंज में उपलब्ध है।
सहालग के दौर से बाजारों की रौनक है। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर इन दिनों खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। खासकर दुल्हन अपने विवाह को यादगार बनाने के लिए नए डिजाइन और ट्रेंड की पोशाकों पर नजर दौड़ा रहीं। बार शादी सीजन में उन्हें सिल्क का राजस्थानी लहंगा पहली पसंद है।
विज्ञापन

मुख्यालय के कालेज रोड के स्थित कपड़ा व्यवसायी अभिषेक जायसवाल बताते हैं कि इस सीजन में रजवाड़ी सिल्क, वेलवेट और जोधपुरी लहंगों की बिक्री सबसे ज्यादा है। खरीदार की पसंद के अनुसार 500 से लेकर 25 हजार रुपये तक के लहंगे उपलब्ध हैं। दूल्हे को जोधपुरी लुक के सूट व शेरवानी लोग अधिक पसंद कर रहे। कारोबारी मनोज गुप्ता के मुताबिक ऑर्गेंजा साड़ियों, अफगानी ड्रेस, शरारा-गरारा, प्लाजो की मांग भी बढ़ी है।वधू पक्ष की महिलाएं गोटा वर्क और प्रिंट सिल्क साड़ियों को खास तौर पर पसंद कर रही हैं। विक्रेता रामू वर्मा के मुताबिक युवा जींस-पैंट पर हाफ लांग कोट और राजस्थानी जूतों से लुक मेंटेन कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed