फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Reach a mass workers party policies

पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

Wed, 14 Dec 2016 10:55 PM IST
सिद्धार्थनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Reach a mass workers party policies
बैठक हुई - फोटो : अमर उजाला
 राजस्थान अतिथि गृह में बुधवार को  कांग्रेस पार्टी बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। विधानसभा चुनाव में पार्टी की नीतियों को गांव-गांव पहुंचाने पर चर्चा किया गया। कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जयंत्री प्रसाद  मौर्य ने कहा कि पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होते है। विधानसभा चुनाव में अभी से कार्यकर्ता लग जाए। प्रदेश में कंग्रेस की सरकार बनाने की मुहिम शुरू हो गई। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित करे। समाज के दलित व मजलूमों के हक और सम्मान की लड़ाई सदैव पार्टी ने लड़ी है व लड़ती रहेगी। देश में पहली बार ऐसा हुआ कि जनता को बैंको के बाहर लाइन लगाकर खुद के पैसों को निकालने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पैसा न मिलने से किसान निराश हो चुके है। गरीब व मजलूमों की सुनने वाला कोई नहीं है। केंद्र सरकार जनता से बार-बार झूठे वादे कर गुमराह करने में लगी हुई है। डा. वीएन तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओ का हौसला बढ़ा है। विधानसभा चुनाव में पार्टी के विजय की सुगंध मिल चुकी है। बैठक को जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, पूर्व विधायक कमला साहनी व अनिल सिंह, डा. प्रमोद उपाध्याय, मशहूर अली, अनिल सिंह, गोविंद पांडेय, शिवप्रसाद वर्मा, लालबहादुर यादव, इश्तियाक अहमद, जिल्ले गालिब, अकबाल अहमद, अनिल पासवान, कन्हैया मिश्र, देवराज चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान राजेश सिंह, रामबहादुर चौधरी, रामरक्षा मिश्र, घनश्याम गुप्ता, तेजेंद्र गिरी, छोटेलाल शर्मा, नफीस चौधरी, लवकुश सिंह, श्यामलाल शर्मा, संदीप, डा. वीरेंद्र उपाध्याय, तीरथ प्रसाद, सुरेंद्र मिश्र, नागेंद्र गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed