{"_id":"666de71c5fd158c914086124","slug":"rc-will-be-issued-for-not-paying-electricity-bill-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119148-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिजली बिल जमा नहीं करने पर जारी होगी आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिजली बिल जमा नहीं करने पर जारी होगी आरसी
Sun, 16 Jun 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। विद्युत विभाग की ओर से बकाया बिल की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। ये बातें शनिवार को परसिया विद्युत सब स्टेशन जेई पंकज कुमार विश्वकर्मा ने कही।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष विद्युत की खपत 40 प्रतिशत बढ़ गई है। विद्युत बिल का भुगतान न करने वालों के खिलाफ अब आरसी जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान समय से जमा कर दें। जिन उपभोक्ताओं का भार अधिक है, वह स्वयं भार बढ़वा लें, वरना मीटर चेकिंग के दौरान पकड़े गए तो जुर्माना भी भरना पड़ेगा। कहा कि कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों का मिलाकर लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक बकाया बिल जमा नहीं हो रहा है। पिछले पखवारे पैसा जमा न करने पर लगभग सौ उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी की गई थी।
सूचना देने के बावजूद जो उपभोक्ता बिल भुगतान नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ जल्द आरसी जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकांश उपभोक्ता विद्युत का उपयोग करते हैं, मगर पैसा समय से जमा नहीं करते हैं। इसलिए उनका बकाया बढ़ता ही जाता है, साथ ही अधिभार भी जमा करना पड़ता है। अधिभार से बचने के लिए बिल का भुगतान समय से जमा करें। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि किस उपभोक्ता का विद्युत बिल का बकाया है, वह एक हफ्ते के अंदर जमा कर दें वरना उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा।