फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rashan card

अपात्र होंगे निरस्त, जोड़े जाएंगे पात्र लाभार्थी

Thu, 02 Jul 2020 06:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Rashan card
अपात्र होंगे निरस्त, जोड़े जाएंगे पात्र लाभार्थी
विज्ञापन

जिले के 82510 अंत्योदय राशनकार्ड धारकों की होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देश पर जिले के अंत्योदय राशन कार्डधारकों का सत्यापन किया जाएगा। डीएम दीपक मीणा ने सभी ब्लॉकों के बीडीओ और नगर निकायों के ईओ को जांचकर अपात्रों का राशन कार्ड निरस्त करने और पात्रों का राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया है।
बांसी, इटवा, शोहरतगढ़ और डुमरियागंज आदि क्षेत्रों में लोगों ने भी अपात्रों को अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने और पात्रों को इससे वंचित रखने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए आयुक्त खाद्य एवं रसद बृजेश मिश्र ने 22 जून 2020 को डीएम को पत्र जारी किया। पत्र के अनुसार अपात्रों को अंत्योदय राशन कार्ड का लाभ लिए जाने के मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। यह जांच की जाएगी कि परिवार के एक सदस्य के नाम से अंत्योदय राशन कार्ड जारी हो और अन्य सदस्य पात्र गृहस्थी राशन कार्ड का लाभ उठा रहे हों। मृत अंत्योदय कार्ड धारकों के स्थान पर किसे राशन दिया जा रहा है यह भी जांच की जाएगी। जिले में 82,510 लोगों को अंत्योदय राशन कार्ड जारी किए गए है। डीएम दीपक मीणा ने निर्देश दिया है ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी द्वारा और शहरी क्षेत्र में नगर निकाय कर्मी द्वारा जांच करा डीएसओ को तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध कराया जाए। जांच में अपात्र पाए गए कार्डधारक के संबंध में पूर्ण विवरण सहित रिपोर्ट प्रेषित करें।
विज्ञापन

इनको मिलना है अंत्योदय का लाभ
जिसके पास अपनी भूमि, पक्का मकान, भैंस, ट्रैक्टर, कोई व्यवसाय, बिजली कनेक्शन नहीं हो और शासन से वित्तीय सहायता प्राप्त व्यवसाय न हो, वह अंत्योदय राशन कार्ड के पात्र होंगे। साथ ही विधवा, बीमारी से ग्रस्त, 60 वर्ष से अधिक और कोई व्यवसाय करने में अक्षम मुखिया वाले परिवार को भी यह लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed