फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   rasada sankul become champion

खेलकूद प्रतियोगिता में रसड़ा संकुल बना चैंपियन

Fri, 21 Oct 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
rasada sankul become champion
शहर के रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में खेलकूद प्रतियोगिता में ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खेलकूद प्रतियोगिता में रसड़ा संकुल बना चैंपियन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज की ओर से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित खेल प्रतियोगिता में रसड़ा संकुल की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। रसड़ा संकुल ने 161 अंक पाकर प्रथम स्थान, माल्देयपुर ने द्वितीय तथा जीरा बस्ती बलिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्या भारती शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत की प्रतियोगिता में बाल वर्ग, तरुण वर्ग और किशोर वर्ग के गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, बलिया, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर सहित 10 जिलों के कुल 750 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेक, गोला फेक, जैवलिन, 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर 600 मीटर 800 मीटर 1500 मीटर 3000 मीटर लंबी दौड़ की प्रतियोगिताएं हुईं। ओवर ऑल चैंपियनशिप में 161 अंक पाकर रसड़ा संकुल को प्रथम स्थान, 144 अंक पाकर माल्देयपुर को द्वितीय स्थान तथा 132 अंक पाकर जीरा बस्ती बलिया को को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने कहा संस्कार के बिना शिक्षा अधूरी है। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। खेलों की बदौलत ही हमें सक्षम युवा शक्ति प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी, मुरलीधर अग्रहरि, राम सिंह, राकेश अग्रहरि, चेयरमैन श्याम बिहारी जायसवाल, अर्चना दुबे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed