{"_id":"61437a098ebc3ebd88791172","slug":"rapti-s-water-level-receded-the-erosion-stopped-the-danger-remained-siddharthnagar-news-gkp409455812","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती का जलस्तर कम होने से थमी कटान, खतरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती का जलस्तर कम होने से थमी कटान, खतरा बरकरार
विज्ञापन
सिंगारजोत पुल आवागमन को रोकने के लिए लगा बैरिकेडिंग।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राप्ती का जलस्तर कम होने से थमी कटान, खतरा बरकरार
बिजौरा। शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग स्थित राप्ती पुल के कटान स्थल पर पानी कम होने से राहत मिलने लगी है। नदी की लहरें नीचे जाने के कारण कटान नहीं हो रही है, लेकिन बारिश के कारण बृहस्पतिवार को बचाव कार्य नहीं हो पाया। फिलहाल यह मार्ग अभी जोखिम भरा है।
बलरामपुर-सिद्धार्थनगर को जोड़ने वाले मार्ग में पुल के पास कटान होने के कारण दस दिन से चार पहिया वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। इस स्थान पर पुलिस नहीं होने के कारण कुछ चालक जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त सड़क से होते हुए पुल पार कर रहे हैं।
यह मार्ग खतरे वाला हो गया है, लेकिन सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। एप्रोच की सड़क का आधा हिस्सा नदी में विलीन हो गया है। इसके बावजूद भी उधर से वाहन गुजर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी बलरामपुर की ओर से किए जा रहे कार्य में श्रमिकों ने बैरिकेडिंग कर रोक लगाने की कोशिश की है। हालांकि बल्ली उठाकर वाहन चालक पुल पार कर रहे हैं।
विज्ञापन
एएसपी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पीडब्ल्यूडी बलरामपुर के अधिकारियों से लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद ही क्षतिग्रस्त स्थान पर पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी।