फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rapti river swelled, water gushed on the road leading to Bankata dam

Siddharthnagar News: राप्ती नदी उफनाई, बनकटा बांध जाने वाली सड़क पर चढ़ा पानी

Thu, 22 Aug 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 22 Aug 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Rapti river swelled, water gushed on the road leading to Bankata dam
बांसी। पथरा कस्बे से राप्ती नदी के बांध बनकटा को जाने वाली सड़क पर पानी बहने से राहगीरों को काफी दुश्वारी हो रही है। यहीं नहीं लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। लगातार हो रही बारिश व राप्ती नदी का जल स्तर बढ़ जानें से पथरा ताल में भी उफान आ गया है। इस कारण कि पानी सड़क पर बह रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सौ मीटर दूरी में सड़क काफी नीची है, जिस कारण बरसात में सड़क में पर पानी भर जाता है और लोग जान को खतरे में डालकर आवागमन करते हैं। लोगों का यह भी कहना है कि सड़क पर पानी बहने से सड़क की गिट्टी उखड़ गई है, जिससे अक्सर बाइक चलाने वाले गिरकर चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्रीय नागरिक रामकुमार, नरेश, अब्दुल्लाह, पंकज, रामफेर आदि का कहना है कि सौ मीटर की दूरी में सड़क को दो से ढाई फिट ऊंचा कर दिया जाए तो राहगीरों को इस समस्या से छुटकारा मिल जाए। इनका कहना है कि जिम्मेदार विभाग सड़क का उच्चीकरण करने के बजाय दो चार साल पर सड़क का मरम्मत कर छोड़ देते है और समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। क्षेत्रीय लोगों ने सड़क का उच्चीकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed