{"_id":"65355ec7beb60a2cc9036da6","slug":"rapist-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-7075-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल
Sun, 22 Oct 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। स्थानीय पुलिस ने रविवार को युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार चले रहे आरोपी को पथरा बाजार के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि ढेबरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने तहरीर देकर बताया कि मेरे जीजा ने मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध एक साल पहले बना लिया था। उसका वीडियो भी बनाया था। जब मेरी शादी हुई तो वह मुझे ब्लैकमेल करने लगा। धमकी भी देने लगा कि तुम्हरा वीडियो तुम्हारे पति के पास भेज दूंगा। जब उसकी बात मैंने नहीं मानी तो उसने वीडियो मेरे पति के पास भेज दिया। मामले को संज्ञान लेकर ढेबरुआ पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।
शोहरतगढ़ थाने के अपराध शाखा के प्रभारी रविंद्र सिंह की जांच के अनुसार आरोप सही पाए जाने पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को शोहरतगढ़ पुलिस में पथरा बाजार के पास आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी का नाम संतोष है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।