फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   rape on constable, case of assault on parents

सिपाही पर दुष्कर्म, माता-पिता पर मारपीट का केस

Mon, 04 Jul 2022 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
rape on constable, case of assault on parents
सिपाही पर दुष्कर्म, माता-पिता पर मारपीट का केस
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सदर थाने में तैनात एक सिपाही पर महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। महिला ने सिपाही के परिवार के चार अन्य सदस्यों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और गर्भपात भी कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पीड़ित महिला जनपद मऊ के इटौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। उसके मुताबिक, मऊ के घोसी थाने के अकोल्ही निवासी अजय यादव पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर कार्यरत है। वर्ष 2017 में एक मुकदमे के दौरान उससे मऊ जनपद न्यायालय में मुलाकात हुई। उसी दौरान उसने मोबाइल नंबर ले लिया और उसके बाद बात करने लगा। कुछ दिनों बाद सिपाही की तैनाती सिद्धार्थनगर में हो गई। इस बीच शादी झांसा देकर उसने उसको सिद्धार्थनगर बुला लिया और शादी का न्यायालय में पंजीकरण कराने के लिए कहा। भीमापार में एक किराए पर कमरा लेकर रहने लगा। इसी दौरान उसने कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

गर्भवती हो जाने पर पीड़िता के न चाहते हुए भी उसने गर्भपात करवा दिया। उसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। मजबूर होकर पीड़िता 14 अप्रैल 2022 को पुरानी नौगढ़ चौकी पर शिकायत करने के लिए पहुंची। वहां पर आरोपी ने उससे अभद्रता की। कहा कि वह पुलिस विभाग में है, उसका कुछ नहीं होगा। उसके बाद आरोपी अजय की मां बृजबाला, पिता चंद्रकेश, मामा मनोज यादव, चाचा जनार्दन यादव ने उसे पीटा और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश। किसी तरह से भागकर वह सड़क पर पहुंची और 112 नंबर पर कॉल की। उसी बीच आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर 21 अप्रैल को उसने एसपी को शिकायती पत्र दिया। वहां से मुकदमा दर्ज करने के लिए आदेश हुआ। तब अजय डर गया और साथ रखने तथा शादी करने के लिए राजी हो गया। ढाई माह तक उसे फिर साथ रखा। उसके बाद उसको घर भेज दिया और दूसरी शादी करने की तैयारी कर ली। अब वह धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी अजय पर दुष्कर्म और उसकी मां, पिता, चाचा और मामा पर मारपीट सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कोतवाल तहसीलदार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर थाने में तैनात आरक्षी अजय यादव और उसके परिवार के सदस्यों व रिश्तेदार पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed