{"_id":"6521a677ea1915cd58090f84","slug":"rape-accuse-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-6076-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल
Sun, 08 Oct 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को शोहरतगढ़ की पुलिस ने शनिवार को शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि 23 अगस्त को एक महिला ने तहरीर दिया कि उसकी किशोरी पुत्री को एक युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। युवक उसके गांव में आता-जाता था। मामले को संज्ञान में लेकर केस दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही थी। किशोरी को पुलिस ने बरामद कर उसकी मेडिकल परीक्षण कराया। किशोरी के बयान के आधार पर युवक के विरुद्ध दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही थी।
शनिवार को सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है। वह कहीं भागने की फिराक में है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गुलशन साहनी निवासी हैंसर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर बताया। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।