फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rani Laxmibai

रानी लक्ष्मीबाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लें

Fri, 20 Nov 2020 06:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Rani Laxmibai
‘रानी लक्ष्मीबाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लें’
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर बोले सीडीओ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। स्वतंत्रता संग्राम की महान क्रांतिकारी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। यह बात सीडीओ पुलकित गर्ग ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर जिला एकीकरण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में एक शिक्षित व संस्कारित महिला का महत्वपूर्ण योगदान होता है। रानी लक्ष्मीबाई में वीरता, साहस, आत्मविश्वास, दयालुता और देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी थी। इस कारण अंग्रेज उनसे डरते थे। परंतु देश के गद्दारों के कारण अंग्रेजों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गईं। उन्होंने कहा कि छात्राओं को आज शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त अवसर हैं। उन्हें पूर्ण निष्ठा व लगन से शिक्षा ग्रहण कर अपने लक्ष्य प्राप्ति में जुटना चाहिए। इस दौरान प्रभारी डीआईओएस देवेंद्र श्रीवास्तव, प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड संध्या रानी तिवारी, एसओ महिला थाना मंजू सिंह, विवेक मालवीय, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, शिक्षिका पूजा चतुर्वेदी, शांति यादव, सुमन लता यादव, निशांत, फातिमा, श्वेता, महजबीन, विजय लक्ष्मी, शालिनी, बबिता, मीना और पद्मा श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

कौमी एकता सप्ताह पर गोष्ठी
सिद्धार्थनगर। विकास भवन सभागार में कौमी एकता सप्ताह पर गोष्ठी में एसीएमओ डॉ. एके आजाद ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा नेता भगवान प्रसाद चौधरी, प्रभारी डीआईओएस देवेंद्र श्रीवास्तव, एसआई राम अशोक यादव, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, सुरेश पांडेय, विनोद, अभिषेक, रंजीत यादव, राजकुमार तिवारी, महेंद्र कुमार, बृजेश धुरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed