फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ramteras topped the race competition

दौड़ में रामतेरस प्रथम, उमेश रहे द्वितीय स्थान पर

Mon, 25 Jan 2021 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Ramteras topped the race competition
दौड़ प्रतियोगिता में रामतेरस रहे अव्वल
विज्ञापन

वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। सोमवार को पुरुष वर्ग के 400 मीटर दौड़ में रामतेरस यादव प्रथम, उमेश द्वितीय और सुरेंद्र मौर्य तृतीय स्थान पर रहे। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में दीपेंद्र यादव प्रथम, रवीश चंद्र द्वितीय और प्रेमसागर यादव तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में उमेश प्रथम, दीपेंद्र यादव द्वितीय और सौरभ सिंह तृतीय स्थान पर रहे। हैमर थ्रो में शिवशंकर चौरसिया प्रथम, संदीप पासवान द्वितीय और शुभम मोदनवाल तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद महिला में मीनू मौर्य प्रथम, श्वेता द्वितीय और रोली गुप्ता तृतीय स्थान पर, क्रिकेट बाल थ्रो में प्रीति सिंह प्रथम, सरोज द्वितीय और रेनू उपाध्याय तृतीय स्थान पर रहीं। सुई-धागा दौड़ में यास्मीन बानो प्रथम, रेनू उपाध्याय द्वितीय, सपना तृतीय, म्यूजिकल चेयर में अर्चना मौर्य प्रथम, नेहा मिश्रा द्वितीय और सरोज तृतीय स्थान पर रही। डीआईओएस अवधेश नरायण मौर्या ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र व मेडल प्रदान किया। इस दौरान प्राचार्य अरविंद सिंह, पूर्व प्राचार्य एपी चंद्र, संतोष पोद्दार, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. अर्जुन मिश्र, डॉ. सुशील सिंह, डॉ. अमित सिंह, रत्नेश सोनी, प्रतीक मिश्र, राजेश मिश्र, सुशील यादव, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed