{"_id":"5fa827ab8ebc3e9ba13898c1","slug":"ramp-will-be-siddharthnagar-news-gkp3725738148","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के धार्मिक एवं पर्यटल स्थलों पर पर बनेंगे रैंप, मिलेगी व्हील चेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के धार्मिक एवं पर्यटल स्थलों पर पर बनेंगे रैंप, मिलेगी व्हील चेयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर बनेंगे रैंप
सिद्धार्थनगर। उत्तराखंड के प्रमुख तीर्थ स्थल हरिद्वार में हर की पैड़ी के बाद अब उत्तर प्रदेश के सभी धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर रैंप का निर्माण होगा। साथ ही व्हील चेयर की सुविधा भी मुहैया होगी। शोहरतगढ़ के अधिवक्ता नागेंद्र कुमार श्रीवास्तव के पत्र पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को निर्देशित किया है। इस पहल के बाद दिव्यांगजनों और बुजुुुर्गों को काफी सहुलियत मिल सकेगी।
जिले के शोहरतगढ़ कस्बा निवासी और अधिवक्ता नागेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा था। पत्र में लिखा है कि उत्तर प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों, वाराणसी, इलाहाबाद, अयोध्या, गोरखनाथ गोरखपुर, पाटनदेवी मंदिर तुलसीपुुर, पर्यटन स्थलों में कुशीनगर, सारनाथ, कपिलवस्तु, श्रावस्ती, लखनऊ, आगरा, फतेहपुर सिकरी, मगहर संतकबीरनगर आदि स्थलों पर बुजुुर्गों एवं दिव्यांगजनों को अत्याधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यहां स्नान करने से लेकर दर्शन करने और घूमने में परेशानी उठानी पड़ती है। इस पत्र पर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर अधिवक्ता के पत्र में उल्लेख किए गए बिंदुओं का अनुपालन करने का निर्देश दिया है।
अधिवक्ता नागेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने पीएमओ के पहल का स्वागत किया है। बताते चलें कि एक सप्ताह पूर्व नागेंद्र के पत्र पर ही उत्तराखंड की सरकार ने प्रमुख तीर्थ स्थल हरिद्वार में हर की पैड़ी पर भी रैंप का निर्माण और व्हील चेयर की उपलब्धता का निर्णय लिया है। संवाद