{"_id":"654d2b024696cf97a501caf5","slug":"ramlila-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-8037-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रामलीला में हुआ नारद मोह का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रामलीला में हुआ नारद मोह का मंचन
Fri, 10 Nov 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो- है
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। क्षेत्र के बड़हरा विशुनपुर में बाल कीर्तन मंडल एवं रामलीला समिति की तरफ से आयोजित आठ दिवसीय रामलीला का शुभारंभ बुधवार रात पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने किया। रामलीला में कलाकारों ने नारद मोह का मंचन किया। पहले दृश्य में दिखाया गया है कि नारद मुनि तपस्या में लीन है। तब उनकी तपस्या कामदेव भंग करना चाहते हैं। लेकिन कामदेव कामयाब नहीं हो पाते। इसी बात का अहंकार नारद मुनि को हो जाता है। नारद मुनि का अहंकार तोडऩे के लिए भगवान विष्णु अपनी माया से विश्वमोहिनी कन्या को भेजते है। इस कन्या पर नारद मुनि मोहित हो जाते हैं। विश्व मोहिनी कन्या का स्वयंवर होता है। इससे पहले नारद मुनि भगवान विष्णु के पास जाकर उनका रूप मांगते हैं। भगवान विष्णु उन्हें बंदर का रूप दे देते हैं। वानर का रूप मिलने पर नारद मुनि कुपित हो जाते हैं। वह भगवान विष्णु को श्राप देते हैं कि जिस प्रकार आपकी लीला से मैं स्त्री के लिए परेशान रहा हूं। इसी तरह मनुष्य रूप धारण करना पड़ेगा और वन वन स्त्री के लिए भटकना पड़ेगा। जहां आपकी मदद बंदर व भालू करेंगे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बिस्कोहर अजय गुप्ता, खेमराज यादव, राम प्रताप सैनी, बलराम गुप्ता, विक्रम वरुण, सतई यादव, एसके कुमार, राहुल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।