फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ramlila in parsa

जयकारे के साथ हुआ प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक

Tue, 24 Nov 2020 09:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Ramlila in parsa
बढ़नी क्षेत्र के औदही कलां गांव में रामलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जयकारे के साथ हुआ प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक
विज्ञापन

औदही कला गांव में आयोजित हुई चार दिवसीय रामलीला
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के औदही कला गांव में चल रहे रामलीला में सोमवार रात रामभरत मिलाप और राम के राज्याभिषेक के प्रसंग का मंचन गांव के कलाकारों ने मनोरम तरीके से किया। रामलीला में दिखाया कि श्रीरामचंद्र जी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राज्याभिषेक किया गया। राजतिलक होते ही जयकारे से पूरा पंडाल गूंज उठा। इसके बाद चारों भाइयों का मिलन देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। चारों भाइयों का मिलन देख दर्शकों की आंखें छलक पड़ी। चारों भाइयों का अयोध्या पहुंचने पर राजगद्दी सौंपी गई। इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. श्याम नारायण चौबे ने कहा कि भगवान राम का चरित्र हमारे लिए अनुकरणीय है। एक पुत्र, पति, मित्र, भाई और राजा के रूप में भगवान राम ने जो आदर्श संसार के सामने प्रस्तुत किया है। उसका हम सभी को पालन करना चाहिए। भाजपा नेता सिद्धार्थ चौधरी ने कहा कि रामलीला का आयोजन प्रत्येक गांव में होना चाहिए। इसके आयोजन से लोगों को नाम राम के चरित्र के बारे में पता चलता है। इस दौरान गंगाराम तिवारी, रामकृष्ण पांडेय, राजेश पाठक, अनिल अग्रहरि, शिवम तिवारी, शहंशाह आलम, रविकांत प्रजापति, कौशल गुप्ता, श्रवण तिवारी, संदीप वरुण, अतीकुर्रहमान, विनय शुक्ल और रमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed