{"_id":"66a2d625e526137f6b006f46","slug":"rally-taken-out-for-communicable-disease-control-campaign-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-121425-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान की निकाली गई रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान की निकाली गई रैली
विज्ञापन
विज्ञापन
- रैली व गोष्ठी के माध्यम से बच्चों व अभिभावकों को किया गया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। ब्लॉक संसाधन क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से बच्चों व अभिभावकों को जागरूक किया गया। साफ-सफाई व बचाव के संबंध में विभिन्न प्रकार के गतिविधियों से भी बच्चों को जागरूक किया गया।
विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय दलमीर डीह, सुहेलवा प्रथम, कंपोजिट विद्यालय जबजौआ, सागर रौजा, कारेखुट, भगवानपुर, सोनखर डीह, कंपोजिट कैथवालिया, भानपुर रानी, बागडिहवा, तेनुहार, धनखरपुर, हल्लौर द्वितीय, बंजाराडीह आदि विद्यालयों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान को लेकर लगातार विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को रैली निकालकर अभिभावकों व बच्चों को जागरूक किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जागरूकता अभियान को लेकर पूर्व में भी शिक्षकों को दिशा-निर्देश दिए गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालयों में प्रार्थना सभा में व अन्य गतिविधियों के माध्यम से भी बच्चों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन