{"_id":"575d996b4f1c1b7d3f11b9c0","slug":"rally-against-child-labour","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल श्रम उन्मूलन के लिए निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल श्रम उन्मूलन के लिए निकाली रैली
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 12 Jun 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
बाल श्रम विरोध दिवस पर रविवार को नगर में जागरुकता रैली निकाली गई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल श्रम विरोध दिवस पर रविवार को नगर में जागरुकता रैली निकाली गई। चाइल्ड लाइन व शोहरतगढ़ एनवायरमेंटल सोसायटी के संयुक्त बैनर तले निकली रैली ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों से बाल श्रम न कराने और ऐसा करने वालों की जानकारी देने के लिए प्रेरित किया।
रैली को सदर थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सदर थाने से शुरू हुई रैली सनई, चिल्हिया, शोहरतगढ़, खुनुवां, बजहा, बर्डपुर, मोहाना, ककरहवा, लोटन, सोहांस होते हुए नौगढ़ चाइल्ड लाइन परिसर में आकर समाप्त हुई। रैली में शामिल लोग ‘बालश्रम जो करवाएगा, कानून से नहीं बच पाएगा’ आदि नारे लगाते रहे। जिला समन्वयक सुनील उपाध्याय ने बताया कि अगर कहीं भी 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को काम करते देखें तो तत्काल चाइल्ड लाइन के नंबर 1098 पर कॉल करें।
इस दौरान माधवानंद ने बाल विवाह और भ्रूण हत्या के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। रैली में बाल कल्याण समिति के सदस्य महेश पासवान, विशेष किशोर पुलिस इकाई के सदस्य विपिन यादव, डॉ.जावेद, चाइल्ड लाइन के सुनील शर्मा, ओमप्रकाश, गणेश, उमेश, बबिता श्रीवास्तव, काउंसलर कलाकांत उपाध्याय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
बच्चों से मजदूरी नहीं, पढ़ाई कराएं
बांसी के प्राथमिक विद्यालय तेलौरा में रविवार की शाम विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। साक्षरता शिविर को संबोधित करते हुए तहसीलदार बांसी राम विलास राम ने कहा कि बाल श्रम सामाजिक अपराध है। छोटे बच्चों से मेहनत, मजदूरी, जलपान सहित किसी भी दुकान व संस्थान में काम न कराया जाए। छह से चौदह आयु वर्ग के बच्चों को स्कूल भेजें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह बाल श्रम पर अंकुश लगाए और स्कूल से बाहर हुए बच्चों को फिर स्कूल भेजें। शिविर को राम प्रसाद मौर्या, राकेश वर्मा, सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। शिविर में अनमोल रतन, मनोज कुमार, राजेश, राम प्रसाद आदि मौजूद रहे।