{"_id":"615744ef8ebc3e6251104ca4","slug":"rain-siddharthnagar-news-gkp4113710140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज भी जिले में कई स्थानों पर हो सकती है हल्की बरसात
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में शुक्रवार को देर शाम हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। सुबह हल्की धूप निकली और उसके बाद धूप छांव का क्रम बना रहा।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र सोहाना के मौसम वैज्ञानिक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दो मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इस कारण तापमान व आर्द्रता में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 95 प्रतिशत रही। पूर्वी हवा की औसत रफ्तार सात किमी प्रति घंटा रही। आगामी 24 घंटे में जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। आसमान पर बादल छाए रहेंगे।
बदलते मौसम में रहे सतर्क
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की असिस्टेंट प्रो. डॉ. कनिका मिश्रा ने बताया कि उतार-चढ़ाव के मौसम में लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे मौसम में लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में लोग सतर्कता बरतें। इस समय बुखार व डायरिया की चपेट में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।