फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   rain fall continue for four days

Siddharthnagar News: चार दिन तक रहेगा बारिश का मौसम

Mon, 01 May 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 01 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
rain fall continue for four days
शहर में बारिश में भीगते हुए जाते हुए साइकिल सवार युवक। संवाद
सिद्धार्थनगर। जिले में रविवार दोपहर हुई बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया। वहीं सड़कों की धूल कीचड़ में बदली तो कई स्थानों पर लोग फिसलकर गिरते रहे। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नरमी आ रही है। अभी चार दिन तक बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में रविवार को बारिश दर्ज नहीं हुआ, जबकि शहरी क्षेत्र सहित बर्डपुर में बारिश हुई, अन्य क्षेत्रों में सुबह शाम तक बादल छाए रहे और रूकश्ररूककर बूंदाबादी होती रही। बारिश के कारण अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले तापमान अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस था। बदले मौसम से तापमान में सात डिग्री सेल्सियस कम हो गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हवा की रफ्तार से भी 25 से 30 किमी प्रति घंटा रही। यहीं कारण रहा है कि पांच दिन पहले तक लू जैसा मौसम था, जबकि अब अचानक पारा लुढ़क गया है।
विज्ञापन



फिसलकर गिरे बाइक सवार
जहां बारिश हुई, वहां की क्षतिग्रस्त सड़कों पर कीचड़ बढ़ गया। नौगढ़-सोहास मार्ग दस किमी तक निर्माणाधीन है। बारिश हुई तो सड़क पर कीचड़ बढ़ गया और दोपहिया वाहन फिसलकर गिरने लगे। शहर के वाल्मिकी नगर में बारिश के कारण सड़क पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिर गीला हो गया नाली का कचड़ा
नगर पालिका परिषद के श्रमिकों ने शहर की सड़कों के किनारे नाली साफ कर कचड़ा सूखने के लिए छोड़ा था, जो बारिश में और गीला गया। शहर में हाइडिल तिराहे से तेतरी बाजार रोड पर सीडीओ आवास एवं अन्य स्थानों पर कचड़ा गीला होने से समस्या बढ़ गई।



रुक-रुक बारिश का पूर्वानुमान
राज्य मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चार मई तक बादल बारिश का मौसम रहेगा। रुक-रुककर विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। लगातार दो बार पश्चिमी विक्षोभ आने से मौसम प्रभावित हो रहा है। इसके साथ मध्य क्षोभ मंडल दक्षिणी पश्चिमी अरब सागर और नीचले क्षोभमंडल बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही है, दोनों ओर से आ रही हवाओं का समागम हो रहा है। इस कारण बादल छाए रहेंगे, बारिश होगी तो तापमान कम रहेगा।

शहर में बारिश में भीगते हुए जाते हुए साइकिल सवार युवक। संवाद

शहर में बारिश में भीगते हुए जाते हुए साइकिल सवार युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed