{"_id":"58e3d2394f1c1b3c5e5b3d96","slug":"railway-station-pump-s-motor-burn-water-supply-disrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पंप का मोटर जला, जलापूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पंप का मोटर जला, जलापूर्ति बाधित
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 04 Apr 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर हैंडपंप से लोग भर रहे पानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। मॉडल रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा के लिए लगी बोरिंग से पेयजल सप्लाई का काम बाधित है। पंप का मोटर जलने से गर्मी में यात्रियों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्टेशन मास्टर डीके राव ने सूचना भेज दिया है। इसके बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ। रेलवे स्टेशन के पंप का मोटर जलने के कारण स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों समेत रेलवे कर्मचारियों को भी पेयजल के लिए दिक्कत से जूझना पड़ रहा है। परिसर में इकलौता इंडिया मार्का हैंडपंप लोगों की प्यास बुझाने के लिए नाकाफी साबित हो रहा है।
नवरात्र के समय में स्टेशन पर भीड़-भाड़ का माहौल है। दूर-दराज से लोग पल्टा देवी व अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए ट्रेन के सहारे पहुंच रहे है। यहां उन्हें पेयजल की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक डीके राव ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है। कम हार्स पावर का मोटर लगे होने के कारण यह समस्या बनी हुई है।