फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Railway Minister's program decided, DRM inspected

Siddharthnagar News: रेलमंत्री का कार्यक्रम तय, डीआरएम ने किया निरीक्षण

Fri, 06 Dec 2024 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 06 Dec 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Railway Minister's program decided, DRM inspected
सिद्धार्थनगर। शहर के भीमापार में आठ दिसंबर को रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू अंडरपास का शिलान्यास करेंगे। रेल राज्य मंत्री का कार्यक्रम तय होने पर रेलवे अधिकारियों ने भी तैयारी तेज कर दी। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों के साथ रेलवे स्टेशनों को भी बेहतर दिखाने की कोशिश शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के डीआरएम आदित्य कुमार ने भीमापार में निरीक्षण किया। इसके साथ ही काफी संख्या में सफाई कर्मी लगाए गए। रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से रेलवे लाइन के किनारे झाड़ उग गए थे उन्हें साफ किया जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू गोरखपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन आएंगे, वहां भीमापार कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। उसके बाद बढ़नी में वाशिंग पिट के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भीमापार अंडरपास के शिलान्यास के मौके पर रेल राज्यमंत्री से इस अंचल में सुविधाएं बढ़ाने का आग्रह करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed