{"_id":"682f5dbd13ff03643504ab0d","slug":"railway-facilities-are-being-developed-people-will-benefit-mp-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-137977-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे सुविधाओं का हो रहा विकास, लोगों को मिलेगा लाभ : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे सुविधाओं का हो रहा विकास, लोगों को मिलेगा लाभ : सांसद
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बर्चुअल उद्घाटन के बाद शिलापट का अनावरण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर से बृहस्पतिवार को सिद्धार्थनगर समेत देश के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली उद्घाटन किया। इसका लाइव प्रसारण सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने देखा।
इस दौरान मौजूद सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि 103 स्टेशनों को अमृत भारत के तहत स्थानीय वास्तु कला व संस्कृति के अनुसार उसका आधुनिकीकरण किया गया है, जिसे वहां के यात्रियों को सुविधा मिल सके। सांसद ने कहा कि अमृत भारत योजना के साथ स्टेशनों के आधुनिकीकरण में तथागत गौतम बुद्ध की धरती का यह सिद्धार्थनगर स्टेशन को भी शामिल किया गय, जिससे यहां सुविधाओं का विकास हुआ, जिसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री का विजन था देश के जो मिडिल स्तर व छोटे स्तर के स्टेशन है उनको आधुनिकीकृत बनाया जाए। इसके तहत 20 महीनों में भारत के 7000 स्टेशनों में से 103 स्टेशनों का चयन किया गया, जिसमें एक सिद्धार्थनगर जिले का भी स्टेशन सम्मिलित है। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन में 10 करोड़ 92 लाख से आधुनिकीकरण किया गया है। कहा कि अभी हम यहां एक ही साइड से एंट्री करते हैं तो दूसरे साइड से भी स्टेशन बनाने के लिए परियोजना है जो जल्द ही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा अमृत भारत योजना के तहत देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के साथ सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन को शामिल कर पुनर्विकास किया गया है। इसके लिए यहां के लोग उनके आभारी है। जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने सभी को बधाई दी। कार्यक्रम में कला व निबंधन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान स्टेशन अधीक्षक डीके उपाध्याय, दीपक मौर्या आदि मौजूद रहे।