फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Raids conducted on fertilizer establishments; six samples collected from seven shops.

Siddharthnagar News: उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापा सात दुकानों से छह नमूने लिए

Fri, 24 Jul 2026 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Raids conducted on fertilizer establishments; six samples collected from seven shops.
उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापा। स्रोत-विभाग
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी के निर्देश पर खलीलाबाद तहसील क्षेत्र स्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों पर कालाबाजारी, ओवररेटिंग तथा गुणवत्ता नियंत्रण के लिए शुक्रवार को छापामार अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्धता की स्थिति में सात दुकानों से छह नमूने एसएसपी, माइक्रोन्यूट्रिएंट मिक्सचर आदि उर्वरकों के लिए गए। इन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। अमानक नमूना परिणाम आने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कृषि विभाग की टीम द्वारा दुकानदारों का स्टॉक बोर्ड, स्टॉक-वितरण रजिस्टर, खाद की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति का निरीक्षण किया गया। उपस्थित किसानों से भी फीडबैक प्राप्त किया गया। साथ ही साथ निर्देश दिए गए कि फार्मर रजिस्ट्री के अनुसार ही खाद का वितरण करें।
विज्ञापन

एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। किसान के पास जितनी ज़मीन है फार्मर रजिस्ट्री/खतौनी के अनुरूप आवश्यकतानुसार खाद लें। छापे की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed