फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   raid on ultrasound centre, record siez

अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, टीम ने रिकार्ड जब्त किए  

Mon, 13 Jun 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ सिद्धार्थनगर
ब्यूरो अमर उजाला/ सिद्धार्थनगर Updated Mon, 13 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
raid on ultrasound centre, record siez
शहर के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करते सदर एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। शासन के निर्देश पर सोमवार को सदर एसडीएम के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम ने नगर के नर्सिंग होम व अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के रिकार्ड जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन


केंद्र पर न तो कोई प्रशिक्षित चिकित्सक मिला और न ही योग्य कर्मचारी, जबकि मौके पर मरीजों की भीड़ लगी थी। टीम ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है। इसे उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जा रहा है।
विज्ञापन



नगर में अवैध तरीके से नर्सिंग होम व अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालन का गोरखधंधा जोरों पर चल रहा है। विभागीय अफसरों की नाक के नीचे चल रहे इस अवैध कार्य की लगातार शिकायतों के बाद शासन ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के तहत सोमवार को सदर एसडीएम योगानंद पांडेय व डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके चौधरी की दो सदस्यीय टीम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। टीम ने वन विभाग कालोनी मार्ग पर स्थित सिद्धार्थ अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा।

टीम अंदर पहुंची तो वहां न तो कोई प्रशिक्षित चिकित्सक था और न ही कोई योग्य कर्मचारी। टीम ने वहां उपस्थित लोगों से पूछताछ की, मगर कोई समुचित जवाब नहीं दे सका। ज्यादातर ने खुद को मरीज बताया। जांच कौन करेगा, इस बारे में कोई कुछ नहीं बता सका।

टीम ने केंद्र के रिकार्ड की जांच की। इसमें रजिस्ट्रेशन वैध मिला, जबकि कई अन्य दस्तावेज पूर्ण नहीं थे। एसडीएम गड़बड़ियों को विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रेषित करने का डिप्टी सीएमओ को निर्देश दिया।

निरीक्षण के बाद टीम ने बेलहिया चौराहा स्थित बीके मेमोरियल हास्पिटल की जांच की। छानबीन में यहां रिकार्ड व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। एसडीएम योगानंद पांडेय ने बताया कि सिद्धार्थ अल्ट्रासाउंड केंद्र पर निरीक्षण के दौरान तमाम खामियां मिली है।


नियमों के अनुसार न तो रिकार्ड दुरुस्त थे और न ही कोई चिकित्सक-कर्मचारी था। इसे जब्त करते हुए रिपोर्ट बनाई जा रही है। यह डीएम को प्रेषित की जाएगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed