{"_id":"6713f6a9a0c047838e02b891","slug":"raid-on-nine-medical-stores-samples-of-nine-medicines-taken-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-125928-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नौ मेडिकल स्टोर पर छापा, नौ दवाइयों का लिया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नौ मेडिकल स्टोर पर छापा, नौ दवाइयों का लिया सैंपल
Sat, 19 Oct 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के बाहर स्थित मेडिकल स्टोर पर जांच करते ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार।
सिद्धार्थनगर। औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार को नौ मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर नौ दवाइयों के सैंपल लिए। सबसे पहले माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री से लगे मेडिकल स्टोर पर दवाइयों की जांच की गई।
यहां दवाइयों के सैंपल लेने के साथ पांच मेडिकल स्टोर की खरीद-बिक्री तीन दिन तक प्रतिबंधित कर दी गई, जबकि जबकि तीन मेडिकल स्टोर का शटर गिरा मिला, जिन्हें नोटिस भेजा गया है। इस कार्रवाई से दवा के धंधेबाजों में खलबली मच गई। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के निर्देश पर औषधि विभाग की टीम ने पुलिस के साथ छापा मारकर ब्रांड और जेनेरिक दवाइयों के खेल की जांच शुरू की है। इसमें मेडिकल कॉलेज के आसपास के मेडिकल स्टोर की जांच की गई। वहां बाउंड्री के एक ओर मरीज खड़े होते थे और दूसरी ओर बने मेडिकल स्टोर से दवा बेची जाती थी। प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि मेडिकल कॉलेज में दलाल दवा के धंधे में सक्रिय हैं और मरीजों को गुमराह कर रहे हैं।
इस स्थान पर औषधि विभाग की टीम को तीन मेडिकल स्टोर बंद मिले। इनके साथ ही तेतरी बाजार उसका रोड स्थिति मेडिकल स्टोर की जांच करके दवाइयों का सैंपल लिया गया। बता दें कि अमर उजाला ने 17, 18 और 18 अक्तूबर के अंक में ब्रांडेड दवा का दाम वसूल मरीजों को जेनेरिक दवा देने को लेकर अभियान चलाया था। मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ केस : उसका बाजार कस्बे में तीन माह पहले अवैध रूप से संचालित बब्बू मेडिकल स्टोर में करीब 40 हजार की दवाइयां मिली थींं। यह मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस का संचालित हो रहा था। औषधि निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कराया जाएगा।