फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   racha bandhan

राखी की खरीददारी में जुटी बहनें

Fri, 31 Jul 2020 06:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
racha bandhan
राखी की खरीददारी में जुटीं बहनें
विज्ञापन

वीकेंड लॉकडाउन के मद्देनजर बाजार में उमड़ी भीड़, देसी राखियों की ज्याद रही मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खुशियों के पर्व रक्षाबंधन को मनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए खरीददारी में जुट गई हैं। शुक्रवार को बाजार में गुलजार दिखा। महिलाएं रंगबिरंगी राखियां खरीदती हुई नजर आईं। शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के कारण दुकानों पर खरीददारों की भीड़ अधिक रही।

भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन का बहुत महत्व है। बहन और भाइयों के आपसी प्रेम को और मजबूत बनाने में यह डोर अहम भूमिका निभाती है। बहनें भाइयों की लंबी उम्र की कामना करने के लिए बाहर नौकरी करने वाले भाइयों को डाक के माध्यम से राखी भेजती हैं। मगर इस बार कोरोना संकट ने रक्षाबंधन पर्व को और फीका कर दिया। संक्रमण के बढ़ने के कारण लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा रही है। लोगों को मास्क का प्रयोग, सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही साप्ताहिक लॉकडाउन का नियम लागू किया गया है। सप्ताह के शनिवार और रविवार को पूर्णरूप से बंदी घोषित की गई है। इस वर्ष तीन अगस्त को रक्षाबंधन पड़ रहा है। इधर दो दिनों का लॉकडाउन हो गया है। इसलिए शुक्रवार को बाजार में दुकानें गुलजार दिखीं। रक्षाबंधन की खरीददारी में महिलाओं जुटी रहीं। देसी धागे के साथ ही विभिन्न प्रकार की राखी बाजारों में बिक रही थीं। साथ ही आभूषण की दुकान पर चांदी के रक्षाबंधन की भी बिक्री हुई। दो दिन बंदी होने के कारण मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed