फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Questions raised regarding medical certificates in inter-district transfers; inquiry recommended for two teachers.

Siddharthnagar News: अंतरजनपदीय तबादले में मेडिकल प्रमाणपत्रों पर उठे सवाल, दो शिक्षकों की जांच की संस्तुति

Mon, 22 Jun 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Questions raised regarding medical certificates in inter-district transfers; inquiry recommended for two teachers.
सिद्धार्थनगर। अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया में गंभीर बीमारी के आधार पर लगाए गए मेडिकल प्रमाणपत्रों की सत्यता पर सवाल खड़े हो गए हैं। जोगिया के खंड शिक्षा अधिकारी ने दो शिक्षकों के मामलों में प्रस्तुत अभिलेखों को संदिग्ध बताते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इलाज और चिकित्सकीय जांच की जिन तिथियों का उल्लेख दस्तावेजों में है, उन दिनों संबंधित शिक्षक विद्यालय में उपस्थित पाए गए। बीएसए शैलेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट को मेडिकल बोर्ड को भेजा गया है।
विज्ञापन

बीईओ राजेश कुमार ने 17 जून को बीएसए को भेजे पत्र में बताया है कि शासन ने कैंसर या डायलिसिस जैसी गंभीर बीमारी की स्थिति में शिक्षक, शिक्षिका या उनके आश्रितों को अंतरजनपदीय स्थानांतरण का लाभ देने का प्रावधान किया है। इसी आधार पर जोगिया ब्लॉक के दो शिक्षकों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

पत्र के अनुसार प्राथमिक विद्यालय कोयड़ा में तैनात एक सहायक अध्यापिका ने स्वयं को गर्भाशय कैंसर से पीड़ित बताते हुए आवेदन किया है। वहीं, कंपोजिट विद्यालय अहड़ी के एक सहायक अध्यापक ने अपने एक वर्षीय पुत्र के कैंसर से पीड़ित होने का प्रमाणपत्र लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ की जांच में दावा किया गया है कि जिन तिथियों में मेरठ स्थित अस्पताल और अन्य चिकित्सा संस्थानों में इलाज, जांच या कीमोथेरेपी का उल्लेख है, उन तिथियों में संबंधित शिक्षक विद्यालय में उपस्थित पाए गए। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ मामलों में कैंसर संबंधी बुनियादी जांच रिपोर्ट, बायोप्सी या अन्य आवश्यक चिकित्सकीय दस्तावेज संलग्न नहीं मिले।
पत्र में कहा गया है कि उपलब्ध अभिलेखों, विद्यालय उपस्थिति विवरण और चिकित्सा दस्तावेजों के अध्ययन से मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। इसलिए संबंधित व्यक्तियों की बीमारी की पुष्टि के लिए किसी मानक चिकित्सा संस्थान में विशेषज्ञ चिकित्सकों से फिर भौतिक जांच कराए जाने की आवश्यकता है। बीईओ ने आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बीएसए को भेज दी है।

--------
जांच के घेरे में क्या?
- गंभीर बीमारी के आधार पर किए गए अंतरजनपदीय स्थानांतरण आवेदन।
- दो शिक्षकों के मेडिकल प्रमाणपत्रों की सत्यता पर सवाल।
- इलाज और विद्यालय उपस्थिति रिकॉर्ड में कथित विसंगति।
- मानक चिकित्सा संस्थान से पुनः चिकित्सकीय परीक्षण कराने की संस्तुति।
--------------
जोगिया के खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट में उठाए गए बिंदुओं की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। संबंधित अभिलेखों को परीक्षण के लिए मेडिकल बोर्ड को भेज दिया गया है। बोर्ड की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- शैलेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed